बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के सर्रैया बुजुर्ग गांव में सात माह पहले मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को काेर्ट के आदेश पर प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सर्रैया बुजुर्ग निवासी रत्नेश यादव ने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि 11 अगस्त 2025 को कही जा रहा था, रास्ते में उन्हें व गांव के हासिम को प्रधान प्रतिनिधि लवकुश यादव और उनके तीन साथियों ने गाली दी। जब वह थाने पर शिकायत करने जा रहा था तो रोक कर पिटाई की गई। थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच एसआई रामकुंवर को सौंपी गई है। संवाद