बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा चौबे में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि वह 17 जुलाई को 11 बजे दिन में कुछ कार्य से चिलमा बाजार में गया था। वहां पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी सरस चौबे, आलोक, आदित्य, राजू ने उसे मारपीटा। इसके साथ ही गाली और जान मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद