बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर मिश्र गांव में जमीन संबंधित विवाद को लेकर मारपीट का मामला आया है। जिसमे पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में बुद्धिराम ने बताया कि एक जुलाई को उसकी पत्नी गेना देवी और नतनी खुशी को जमीन विवाद को लेकर गांव के शिवराम, जयराम, रामकुमार और सालिकराम ने मारपीट का घायल कर दिया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। संवाद