फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के मामले में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। धर्मेंद्र पांडेय निवासी समरधीर थाना नगर ने तहरीर में कहा कि उनके सौतेले भाई बालगोविन्द पांडेय पिता उदयराम पांडेय को गांव से बस्ती अपने मकान पर ले गए थे। पिता के नाम से लगभग 40 बीघा जमीन है। उस जमीन की रजिस्ट्री कराने रजिस्ट्री कार्यालय लेकर पहुंचे। जब उसको जानकारी हुआ तो वह अपने माता उर्मिला को लेकर पहुंचा तो विपक्षी उसे गाली देने लगे। मना करने पर उसे तथा उसकी मां को पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार, गुल्ली दुबे, रतन शुक्ला, बाल गोविंद पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें