फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लड़की भगाने के आरोप में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले जाने का आरोप चार युवकों पर लगा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आठ जनवरी को उनकी बेटी को गांव का ही दिलीप कुमार पांडेय शादी का झांसा देकर कहीं लेकर चला गया है। आरोपी का साथ संजय चौरसिया, पंकज गुप्ता, प्रदीप सोनी तथा दो अज्ञात युवकों ने दिया है। विवेचक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें