फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार लोगों पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवेचक राममणि उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता ने तहरीर में कहा है कि थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी अमित से उसने करीब तीन महीने पहले स्वेच्छा से शादी की थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। कुछ दिनों बाद पति और उसके माता-पिता तथा ननद दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे और मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अमित, ससुर रामकुमार, सासा और ननद ममता पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें