नगर बाजार। हरैया थाना क्षेत्र के थान्हा खास गांव में जमीन के विवाद में महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस को दी प्रार्थना पत्र में पीड़िता गायत्री देवी पत्नी राधेश्याम ने आरोप लगाया कि 18 जून की रात करीब 10 बजे गांव के कुलदीप, अमरदीप उर्फ स्वराज, रेशु और श्वेता श्रीवास्तव गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र शिवम को भी आरोपियों ने पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब जाकर दोनों की जान बच सकी। संवाद