फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर एफआईआर

Sat, 29 Nov 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में करीब तीन महीने पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार, कुर्दा गांव निवासी राजबली ने एसीजेएम द्वितीय के कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि 23 अगस्त वह मंदिर की फर्श बनवा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के ही हृदयराम, रामनिरंजन, निर्मला, पूजा, आरती वहां आए और गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बचाव में उसकी पत्नी पार्वती देवी आईं तो उन्हें भी पीटा गया ओर जान से मारने की धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें