बस्ती। लालगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को मारपीट और छेड़खानी के आरोप में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। थाना क्षेत्र के पचीसा निवासी दुर्गा प्रसाद की पत्नी खुशबू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 26 अगस्त की शाम करीब सात बजे गांव के ही दिलीप, उसकी पत्नी लालपरी, सत्यराम, उसकी पत्नी राधिका और बेटा श्यामसुन्दर गोल बनाकर उसके घर में घुस आए और मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दिलीप ने उसकी मैक्सी फाड़कर छेड़खानी करने लगे। कान का छाला भी छीन लिया। ब्यूरो