बस्ती। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट के अंतर्गत कांशीराम आवास में विभागीय टीम ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत पांच व्यक्ति विद्युत चोरी में संलिप्त पाए गए। जेई वीके सिंह ने बताया कि सुनील कुमार, शब्बीर, राबिया, बसीर और शुभम के परिसर पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए थे और उनका संयोजन मीटर से ऑनलाइन विच्छेदित कर दिया गया था मगर बिना बिल का भुगतान किए बिना रिचार्ज किए अवैध रूप से मीटर को बाईपास का बिजली चोरी कर रहे थे। उपभोक्ता द्वारा अलग केबल जोड़कर सीधे बिजली चोरी कर रहे थे, सभी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संवाद