बस्ती। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में ओवररेटिंग कर खाद बेचने का मामला सामने आया है। जिला कृषि अधिकारी (उर्वरक निरीक्षक/ अधिसूचित अधिकारी) डॉ. बाबूराम ने तहरीर में बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि किसान विरेंद्र निवासी प्रतापपुर को विक्रेता ने निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये की दर से खाद नहीं दी। बल्कि ओवररेटिंग करके 360 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से बिक्री की। रजिस्टर का निरीक्षण करने पर पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक का भौतिक मिलान करने पर यूरिया 10.08 एमटी (224 बोरी) के सापेक्ष 242 बोरी पाया गया। यह मानक से अधिक मिला। उनकी तहरीर पर दुबौलिया थाने में आरोपित अनिल कुमार निवासी केवाड़ी मुस्तहकम दुबौलिया हालमुकाम जय दुर्गे उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड चिलमा बाजार दुबौलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। संवाद