पैकोलिया। बभनान-हर्रैया मार्ग पर थाना क्षेत्र के एक स्कूल के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बेनीपुर गांव निवासी संजय कुमार ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके पिता महेश कुमार 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे परसा तिराहे से अपने घर रहे थे। वह एक पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे परशुरामपुर क्षेत्र निवासी ई-रिक्शा चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके पिता को गंभीर चोटें आईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गयाक्वजहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद