बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के खुटहना निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 28 जनवरी को बरगदवा स्थित आरोही स्टेश्नरी के सामने उनका भाई धर्मेन्द्र कुमार बाइक खड़ी करके बात कर रहा था। तभी बस्ती की तरफ आ रही एक कार के चालक ने भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई को गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ब्यूरो