बस्ती। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वालीं शमीम बानो उर्फ शमा खान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि बुधवार को सोशल मीडिया पर विपक्षी साधना सिंह-कलहंस सिंह नाम से एक आपत्तिजनक, मानहानि कारक पोस्ट डाला गया, जिसमें वर्ग विशेष की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी साधना सिंह कलहंस सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो