फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 अगस्त से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। जनपद में दस अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। पीसीआई डीएमसी आशुतोष तिवारी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आशा कर्मी को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में कार्य करना है। इसमें तीन दिनों तक पोषक क्षेत्र के विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र समेत सार्वजनिक स्थान पर रहकर दवा का सेवन कराना है। अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर दवा का सेवन कराना है। साथ किसी भी व्यक्ति को खाली पेट दवा का सेवन वर्जित है। बताया कि दो वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को अल्बेंडाजोल, डीईसी, और आइवरमेक्टिन की एकल खुराक दी जाएगी। साथ ही दो वर्ष से कम के बच्चे, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों को नहीं दिया जाना है। जिस किसी व्यक्ति को फाइलेरिया बीमारी है और कोई मच्छर उसे काट लिया फिर वही मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काट लेता है तो उस स्वस्थ व्यक्ति को निश्चित रूप से फाइलेरिया बीमारी हो जाएगा। इसका कोई इलाज नहीं है। बताया जो स्वस्थ व्यक्ति लगातार पांच वार इस दवा का सेवन कर लेता है तो जीवन भर फाइलेरिया जैसी असाध्य बीमारी से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें