भानपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान 10 से 28 अगस्त तक चलेगा। टीमें घर-घर जाकर लोगो को दवा खिलाएंगीं। पर्यवेक्षण के लिए 26 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डऍ. सचिन चौधरी व बीसीपीएम स्वामीनाथ ने बताया कि अत्यधिक बीमार व एक वर्ष तक के बच्चे और गर्भवतियों को दवा नहीं दी जानी है। बाकी लोगो को खाना खाने के बाद दवा का सेवन करना है। संवाद