बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने मारपीट की वारदात में केस दर्ज किया है। लक्ष्मनपुर निवासी गुड्डू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके भाई रामसुभावन अपने खेत में पेड़ लगाकर फोटो खींच रहे थे। तभी विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए डंडे व बांका से मारापीटा। पूरे परिवार को जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के बृजेश सिंह व सुरेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद