बस्ती। दुबौलिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भकरही गांव के शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि पांच वर्ष पहले उन्होंने जमीन बैनामा कराई थी। जिसकी जोताई करवाते समय विपक्षी आकर गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट करने लगे। इस मामले में पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले सुशील सोनी, विशाल चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है।