नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नेउरीगाढा कुसरौत(मोहटा घाट) में जमीन की पैमाइश के बाद राजस्व विभाग के लगाए गए पत्थर को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। इसको लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नेउरीगाढा कुसरौत (मोहटा घाट) निवासी सोना देवी पत्नी भागीरथी ने नगर पुलिस को दी तहरीर में गांव निवासी रंगीलाल, आशा देवी पत्नी रंगीलाल, रामटहल, मिठाई लाल व अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया।