फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अलाव तापते समय पानी डालने पर मारपीट, 22 आरोपी नामजद

Wed, 17 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के मड़वानगर में सोमवार शाम पांच बजे अलाव तापते समय ऊपर पानी गिरा देने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 आरोपियों पर मारपीट, बलवा, अपशब्द कहने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एक पक्ष के राम हरीश ने तहरीर देकर बताया कि पत्नी मेवाती आग ताप रही थी। विपक्षी रामसजीवन की पत्नी गीता देवी ने ऊपर पानी गिरा दिया। इससे उसकी पत्नी भीग गई। आपत्ति करने पर राम सजीवन, अजय, विजय, शुभम, रेखा, सलोनी और गीता देवी निवासी मड़वानगर पर केस दर्ज किया।
दूसरे पक्ष की सलोनी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मां, बहन व घर के अन्य सदस्यों को विपक्षियों ने आपसी विवाद में एक राय होकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महेंद्र, भारत, धर्मेंद्र, सुरेश, आशीष, जितेंद्र, गोपाल, सरोज, अर्मिता, सुधा, सालू, सबिता, रोली, राम निहाल व रामहरीश निवासी मड़वानगर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें