बस्ती। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में परशुरामपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसी थानाक्षेत्र के बबौना निवासी सुधीर चौहान का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले आरोपी अमन, रिंकू उर्फ हिमेश गौतम पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद