फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर कोतवाली के तुरकहिया मोहल्ले में मारपीट की घटना सामने आई है। तुर्कहिया निवासी सबा उर्फ फारुरुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे उन्हें अपशब्द कहा। भाई अफसरुद्दीन ने मना किया तो आरोपियों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडा, चाकू से उन्हें व उनके भाई को बुरी तरह मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुर्कहिया निवासी आरोपी तबिश, अब्बु बकर, मोनू और गुफरान के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें