फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत में पत्ते गिरने की बात पर मारपीट

Sun, 05 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र उजियानपुर में युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। गांव के चार लोगों ने एक राय होकर ओमकार के सिर पर लाठी,डंडे से प्रहार कर उसे और उसकी मां अजोरा को घायल कर दिया। चिकित्सकों की सलाह पर गंभीर रूप से घायल ओमकार को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। लालगंज पुलिस ने घायल युवक की बहन पिंकी की तहरीर पर गांव के ही रामसजीवन, सौरभ, सचिन व विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें