फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिपरपाती मुस्तहकम में जमीन के विवाद में मारपीट

Sat, 31 Aug 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच घायल, दोनों पक्ष के 11 लोगों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत लेकर थाने पहुंचे घायलों को लालगंज पुलिस ने बैठा लिया। बाद में दोनों पक्ष कुल 11 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

पिपरपाती मुस्तहकम निवासी विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रामआज्ञा के घर से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे राम आज्ञा, महंथ एवं शुभम के अलावा घर की महिलाएं एक राय व गोलबंद होकर डंडा, सब्बल व फावड़ा लेकर आए और भूमि पर कब्जा करने लगे। मां सावित्री देवी ने मना किया तो गालियां देते मारने लगे। मां को बचाने रंजना व शारदा देवी पहुंचीं तो उन्हें भी मारे पीटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे व भाई प्रमोद दौड़कर पिटाई करने लगे। मारपीट में बहन रंजना के सिर पर गंभीर व प्राण घातक चोट लगी है। शरीर के अन्य भाग में भी चोट आई है। मां भी गंभीर रूप से घायल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। शांतिभंग की आशंका में 1ए लोगों को पाबंद कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें