बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के मंझरिया में जमीन के विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। वहां के गणेशदत्त ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि 11 अप्रैल को दोपहर एक बजे जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहना शुरू किया। मना करने पर मारने के लिए दौड़ा लिए। घर में घुसकर मारापीटा और 03 बोरी सीमेन्ट, फावड़ा, तसला उठा ले गए। चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शब्बीर अली, रहमत अली और सिंटू पर केस दर्ज किया है। संवाद