बस्ती। पैकोलिया क्षेत्र के बेनीपुर निवासी सुनील ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 14 जनवरी की सुबह वह अपनी जमीन पर विपक्षी को घर बनाने से रोक रहे थे। विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से घेरकर मारापीटा। शोर मचाने पर आई मां को भी मारापीटा। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया तो जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने गांव के चंद्रप्रकाश, राजवीर व जानकी देवी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद