बस्ती। नगर पुलिस ने मारपीट के मामले में चार आरोपियों पर केस दज किया है। पिकौरा सुमाली निवासी अमित सिंह ने तहरीर दी कि छह सितंबर की सुबह 10 बजे वह शिवासिंह के आरा मशीन के पास धौरहरा मोटर साइकिल सर्विस कराकर घर वापस आ रहा था। विपक्षी रास्ते में रोककर अनाज देने की बात को लेकर मारने-पीटने लगे। मोटरसाइकिल तोड़ दी। पुलिस ने जय हिंद सिंह, आर्यन सिंह, प्रतीक सिंह व अंश सिंह पर केस दर्ज किया है। संवाद