बस्ती। कोतवाली पुलिस ने बरसांव में मारपीट के मामले में 13 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। बरसांव निवासी संजू पत्नी रामकिंकर सिंह ने तहरीर में बताया है कि 18 अक्तूबर को गांव के विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर जानमाल की धमकी देते हुए घर में घुस गए और मारापीटा। पुलिस ने मो. अली, वाजिद अली, अलाउद्दीन, शाकिर अली, इरसाद, हद्दीश, सिद्दीक, शाहजहां खातून, रजिया खातून, फैमिदा खातून, आविदा खातून व जुलेखा खातून पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद