फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते के विवाद में मारपीट, केस दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बंटवारे की जमीन में रास्ते के विवाद को लेकर गौर थानाक्षेत्र के बुढौवा गांव में मारपीट हो गई। पुलिस ने तारा यादव पत्नी राजू निवासी बुढौआ की तहरीर पर उसी गांव के दीनानाथ, शिवपूजन, बबलू व रामपाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन

बकाया मांगने पर तीन भाइयों ने मारापीटा

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बकाया पैसा मांगने पर मारपीट करने के एक मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में स्टेशन रोड लोहिया नगर इटैलिया निवासी मो. रईस ने तहरीर दी। जिसमें पुरानी बस्ती के डाबर गली निवासी सगे भाई मुमताज, अकबर और मुन्ना पर आरोप लगाया। कहा कि 30 जून को वह बकाया पैसा मांगने गया तो वह लोग अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। तीनों भाइयों ने मिलकर मारापीटा। संवाद
खेत जोतने के विवाद में मारपीट, चार नामजद
बस्ती। रुधौली पुलिस ने ट्रैक्टर से खेत जोतने के विवाद में मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में रानीपुर निवासी बासदेव ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि शनिवार को खेत जोतने की बात को लेकर उसके बेटे अरुण को जाति सूचक शब्दों पर प्रयोग करते हुए अपशब्द कहा, मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विशाल, सूरज निषाद, शिवा निषाद और महेश निवासी रानीपुर थाना रुधौली पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

धक्का देकर गिराई दीवार, मना करने पर पीटा

बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने हथिरजा गांव में धक्का देकर दीवार गिरा देने और आपत्ति करने पर मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में गांव के राम नरायन ने तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के विपक्षियों ने शुक्रवार को नमाज पढ़कर लौटते समय उसकी दीवार गिरा दी। मना करने पर उसकी बहू विमलावती को मारने के लिए दौड़ा लिया। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दिलशाद, नवी उल्लाह, खुरशीद व कैफ को नामजद किया है। संवाद


पति पर दर्ज कराया केस
बस्ती। लालगंज थाने के ठोकवा बन्नी गांव निवासी महिला ने अपने पति के विरुद्ध मारपीट, अपशब्द कहने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। वहां की अंजू यादव का आरोप है कि उसके पति अशोक यादव ने पारिवारिक विवाद को लेकर मारा पीटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें