फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबदहा गांव में मारपीट, 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लबदहा गांव में मारपीट, 10 लोग घायल
विज्ञापन

महराजगंज (हर्रैया)। हर्रेया थाना क्षेत्र के लबदहा गांव में जमीन के विवाद में सोमवार देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
लबदहा गांव में सिकंदर और जयशंकर के बीच वर्चस्व के लिए काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को गांव में पानी आपूर्ति के लिए पाइप पड़ रही थी। उसी पर देर शाम 5:30 दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस पर सिकंदर के पक्ष के लोग पहले उग्र हो गए। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में सिकंदर पक्ष की शीला, सिकंदर, प्रीति, चंद्रिका प्रसाद और जयशंकर पक्ष के गौरीशंकर, पंकज, नरेंद्र, पल्लवी, रबीना, और महेश घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें