बस्ती। कोतवाली पुलिस ने भुवर निरंजनपुर में पुरानी रंजिश में हुए मारपीट के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में प्रेमलता पत्नी तीसीराम ने कहा है कि गांव के दिनेश, रवि, ओम प्रकाश व दिनेश की पत्नी एकराय होकर लाठी-डंडा लेकर घर पर चढ़ गए। गालियां देते हुए उनके बच्चे व पति की पिटाई करने लगे। इसके बाद जान मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद