बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गौरिया गांव की कुसुम देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बेटे राजकुमार ने गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज की है। इसके लिए दोनों परिवार सहमत थे। बावजूद इसके बृहस्पतिवार की रात उसी रंजिश में बलवंत, संतराम, शुभम कुमार तथा सत्यभामा देवी उसके दरवाजे पर लाठी-डंडा लेकर आ गए और गाली देने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने आई बेटी सरोज व शारदा और बेटे राजकुमार, सुमन पत्नी राम ललित को भी मारपीट कर घायल दिया। थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।