बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। कोर्ट में दिए आवेदन में पीड़ित छोटू उर्फ लहुरा ने आरोप लगाया है कि 29 जून की सुबह विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट की और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नियामुल्लाह, शफीउल्लाह, पप्पू उर्फ हकीकुल्लाह, महबूब, गुलाम रसूल, अरमान, शाहिद और रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद