बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने चुनावी रंजिश में कुरियार गांव के मथुरा की लाठी-डंडे से पिटाई के आरोप में पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरियार निवासी कुसुम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 12 मार्च की रात करीब 10:30 बजे पति मथुरा अपनी मां को दवा देने गांव वाले दूसरे मकान पर जा रहे थे। इस दौरान गांव के लिए रमेशचंद्र, मल्लू, निखिल, दिलीप और दीपक ने चुनावी रंजिश को लेकर पति की लाठी-डंडे और सरिया से पिटाई कर दी। इससे पति के सिर और दाहिने हाथ में चोट आई है। बीच-बचाव करने आए रामजनम को भी चोटें आई हैं। ब्यूरो