पुरानी रंजिश में मारपीट
सोनहा। थाना क्षेत्र के छनवतिया गांव में मंगलवार को सुबह आठ बजे पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के भकोले ने सोनहा थाने पर तहरीर में लिखा है कि छनवतिया गांव के ही गंगाराम, रखई, शंकुतला पत्नी गंगा राम,सुधा व मधु पुत्र गण गंगा राम ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा। बीच बचाव करने आई नातिन सोना को भी अपशब्द कहते हुए मारे पीटे व जान माल की धमकी दिए। जिससे मेरा सर फट गया। हाथ व पैर में चोटें व नातिन सोना का भी सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि केस पंजीकृत कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।