फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षक से रास्ते में मारपीट, रुपये छीनने का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया। घर जा रहे शिक्षक से धर्मूपुर नहर पुलिया के पास मारपीट कर रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज रघुराज नगर सूदीपुर के सहायक अध्यापक विकास सिंह इसी थाने के बेमरही के रहने वाले हैं। पुलिस दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह रविवार को विद्यालय में डाटा फीडिंग के लिए आये थे। स्कूल में भवन निर्माण के लिए पचास हजार रुपये उनका स्कूल प्रबंधन स्तर से दिया गया था। रविवार शाम पैसा लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि धर्मूपुर नहर पुलिया के पास तीन लोगों ने उनकी गाड़ी रोकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट कर पचास हजार रुपये छिन लिया। विद्यालय के प्रबंधक स्तर से भी थाने पर लिखित सूचना दी गई है। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि विवाद होने की बात सामने आ रही है, मगर रुपये छीनने की पुष्टि नहीं हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें