फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पौधा उखाड़ने के विवाद में मारपीट, हंसिया से वार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। थानाक्षेत्र के ग्राम धन्सा में सहजन का पौधा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने हंसिया से वार कर चंद्र प्रकाश को घायल कर दिया। घटना 22 जुलाई की सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। पीड़ित चंद्र प्रकाश ने तहरीर में बताया कि गांव के शिवशंकर पौधा उखाड़े जाने की बात पर गालियां दे रहे थे। जब उनके पिता ने मना किया तो शिवशंकर ने उनका गला पकड़ लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन पर भी हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामले में शिवशंकर, शशिकांत, शिवकुमारी, केशराम, जगदीश, सोनी और मोनी पर बलवा, मारपीट व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें