फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर के सामने धान कूटने की मशीन लगाने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम एलिया में घर के सामने धान कूटने की मशीन लगाने पर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार को चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। ग्राम एलिया निवासी शांति देवी पत्नी राम सुमेर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे विपक्षी सरिता देवी पत्नी अशोक कुमार उनके घर के सामने धान कूटने वाली मशीन लगवा रही थी। जब उन्होंने मशीन लगाने का विरोध किया तो पुरानी रंजिश को लेकर सरिता देवी और उनकी बेटियां नीलू, प्रियंका व रिंकी ने मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें