फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आर्केस्ट्रा बंद कराने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के ढढौरा में आर्केस्ट्रा बंद कराने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी थाना क्षेत्र के ढढौरा निवासी सत्यराम ने तहरीर देकर बताया है कि गत 18 अप्रैल को उनके घर पर मुंडन कार्यक्रम का आयोजन था। इस दौरान आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम को बंद करा दिया गया। जिसे लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए आर्केस्ट्रा को फिर से चालू कराने की बात कहते हुए स्टेज पर चढ़ गए। ऐसा करने से उन्होंने व उनके घरवालों ने मना किया तो ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से मारापीटा। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य चौधरी, सौरभ चौधरी निवासी बिरतियां थाना लालगंज, लोकेश चौधरी निवासी साखी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, गोभी चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी निवासी ढढौरा थाना लालगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें