पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो नामजदबस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिया बाबू में 29 नवंबर की रात 8 बजे के लगभग पुरानी रंजिश को लेकर महिला और उसके परिवार पर हमला और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। घटना स्थल थाना मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण दिशा में स्थित है। इस संबंध में रिंकी पत्नी रामजी निवासी टेंगरिया बाबू ने तहरीर दी। बताया कि गांव के गुरु प्रसाद व अजय ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें और उनके परिजनों को गाली दी और मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। संवाद