बस्ती। पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में हर्रैया पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। त्रिलोकपुर निवासी अनुराग त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में घुसकर उनके माता-पिता और बेटे को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के ही आरोपी घनश्याम तिवारी और रविन्द्र तिवारी पर एफआईआर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद