बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुसुड़िया गांव के पास मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के हरिराम तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि उनका नाती विकास तिवारी (28) पनीर की एक दुकान पर बाइक रोककर बात कर रहा था। इसी बीच गांव के ही विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर उनके नाती मारे-पीटे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शिवम तिवारी, सोहन राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद