फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। बाजार से लौटते समय रास्ते में रोक युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में कृष्ण कुमार निवासी अइलिया थाना नगर ने लिखा है कि मंगलवार को वह कुसौरा बाजार गया था। जाते समय उमरिया चौराहे पर उमेश निवासी सोनहा थाना कलवारी ने देखा था। लौटते समय दिन में लगभग ढाई बजे शेखपुरा गांव के पास सुनसान जगह पर उमेश, धीरज निवासी सोनहा थाना कलवारी तथा दो अज्ञात लोग जो उसका इंतजार कर रहे थे। पहुंचते ही उसे लोहे की पाइप से पीटने लगे जिससे वह भी बेसुध हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसके घर वाले आए और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बस्ती ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें