बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। लखनौरा निवासी प्रतिमा का आरोप है कि चाचा व उनके बेटे ने रास्ते से आते-जाते समय पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहा। मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चाचा दूधनाथ समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।