फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार पर केस दर्ज

Thu, 01 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। महुआपार खुर्द गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। तहरीर में टिकोरी यादव निवासी महुआपार खुर्द ने लिखा है कि उसके 26 वर्षीय बेटा संजय यादव मंगलवार की रात लगभग 1 बजे घर के पीछे खेत में बोई साग-सब्जी की की रखवाली कर रहा था। पुरानी रंजिश में महेंद्र, संदीप, सचिन, रंजीत निवासी टेगरिया राजा थाना कलवारी ने गाली गुप्ता देते हुए लाठी से मार कर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण संजय बेहोश हो गया। उसको कुदरहा अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी गायघाट राममणि उपाध्याय को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें