बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के देईडीहा बुजुर्ग गांव में बंजर जमीन के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। इसी गांव के रहने वाले गौरव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके मकान के पीछे स्थित बंजर जमीन को लेकर पड़ोसी विश्वनाथ व उनके परिवार से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते विपक्षी ने उनके दूसरे मकान में ताला लगा दिया। उनकी पत्नी इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद विपक्षी उन्हें और उनकी मां चित्रलेखा को मारने-पीटने लगे। मारपीट से उनकी मां बेहोश हो गई और उनका दाहिना हाथ भी टूट गया। पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ, आर्दश, दीक्षा, शिवानी, सुधा, हनुमान दास, अमित, संजय, विशाल, संतोष और छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।