गौर। थाना क्षेत्र के छितहा गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्षों में रविवार को जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर में छितहा गांव के चौथीयार पुरवा निवासी उत्कर्ष शुक्ला (15) घर के पास गड्ढे में कूड़ा फेंकने गया था। तभी गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग उत्कर्ष को कूड़ा फेंकने से मना करने लगे और गली देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। बेटे को पिटता देख पिता संतोष कुमार बचाव के लिए दौड़े तो मनबढ़ों लाठी डंडे से उनकी भी पिटाई कर दी। पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।