फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आलू के बंटवारे के लिए मारपीट, छह नामजद

Mon, 26 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव में आलू के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गयी । पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पैकोलिया थानाक्षेत्र के मदरहवा गांव निवासी जोखू के पुत्रों हैदर अली तथा मोहम्मद रफीक के परिवार में आलू के बंटवारे को लेकर शनिवार दोपहर में विवाद हो गया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने हैदर अली के तहरीर पर मोहर अली, अनवर अली और अनवर की पत्नी नूरजहां दूसरे पक्ष के मोहम्मद रफीक की पत्नी राजिया बानो के तहरीर पर जेठ हैदर अली , जेठानी नाजमा खातून और ससुर जोखू पर मारपीट का केस रविवार को दर्ज किया है । मारपीट में पहले पक्ष से हैदर अली उनकी पत्नी नाजमा खातून और दूसरे पक्ष से राजिया बानो, अनवर अली और मोहर अली को चोटें आयीं हैं । प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों का केस दर्ज कर सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें