फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ उर्फ ओझागंज गांव में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव की निवासी किरन मिश्रा पत्नी संतोष मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मई की सुबह करीब पांच बजे विजय कुमार मिश्रा, शैल मिश्रा, अनुराधा शुक्ला, अनूप शुक्ला समेत 7-8 मिस्त्री, 15-16 मजदूर और अन्य सहयोगियों के साथ विवादित भूमि पर पहुंचे और पहले से बनी नींव पर जबरन ईंट की दीवार खड़ी कराने लगे। उस समय घर पर उनकी सास कमला देवी अकेली थीं। सूचना मिलने पर वह सुबह करीब सात बजे गांव पहुंची और निर्माण कार्य का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान उन पर ईंट फेंककर हमला कर दिया गया और गाली-गलौज करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए। विपक्षियों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें