बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के रेहार गांव में कंबाइन मशीन लेकर जाने पर विवाद के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी गांव के रहने वाले राजवंत यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उनके खेत में कबाइन मशीन लेकर चला आया। यह देख उन्होंने मना किया तो अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगा। बीच-बचाव में आए उनके परिवारीजनों को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के हरिहर प्रसाद, दिनेश, मुकेश, अमरचंद्र और उमेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद